नगर परिषद् मोहना

जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश

मोहना शहर परिदृश्य

मोहना जिला ग्वालियर के अंतर्गत आने वाली घाटीगांव तहसील के अंतगत आने वाली नगर परिषद् है. वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक मोहना की आबादी 19 हजार 990 थी जो अब बढ़कर 25 हजार के आसपास पहुंच गई है.  नगर परिषद के गठन के बाद मोहना के लोगों को शहर की तरह सड़क,पानी, बिजली व सीवर जैसी सुविधाएं प्रदाय की जा रही हैं.

 

नगर परिषद् अध्यक्ष

श्री राधाकृष्ण धाकड़

 

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी विकास परियोजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे और विकास समावेशी और न्यायसंगत हो। इसलिए, सामाजिक क्षेत्र के सुधार पर काफी जोर दिया जा सकता है जिसमें शहरी सुधार और अल्पसंख्यक सुधार कार्यक्रमों का कार्यान्वयन शामिल है।

हम आईटी और ई-गवर्नेंस में आधुनिक परियोजनाओं का लाभ उठाकर स्पष्ट और उत्तरदायी नागरिक प्रबंधन प्रदान करने का वादा करते हैं। हम अतिरिक्त रूप से वादा करते हैं कि हमारे सभी पार्षद और नागरिक अधिकारी नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे, उपलब्ध रहेंगे और आपको बेहतर पेशकश प्रदान करने में सक्षम होंगे।

आपकी ऊर्जावान भागीदारी और सहभागिता के बिना ऐसा कोई भी सपना किसी भी तरह से पूरा नहीं हो सकता।

 
 

नवीन कार्यों से पहले यह आवश्यक है कि जनता को होने वाली समस्याएं यथा नगर में  सफाई,  समय पर पेय जल  , सड़क प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाएं है , शासन ने समय समय पर कई सकारात्मक निर्देश और सर्कुलर, गजट आदि जारी किए हैं जिन के सही पालन से ही बिल्कुल सही प्रकार से मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकतीं हैं, इनके दोनों फायदे हैं , एक तरफ़ जहां इस से जनता से जुड़ाव अच्छा होता है, दूसरा काम अधिक सुगमता से होता है, शिकायतें भी कम होती है जिस से कर्मचारियों का समय और फोकस कार्य पर केन्द्रित रहता है।

सीएमओ के पद  पर कोई भी अच्छी कारवाई नई सिर्फ दिखती है, जबकि वास्तव में वो सिर्फ पूर्व में निर्देशित नीतियों का सम्यक रूपेण क्रियान्वयन मात्र है। जिसके लिए हमारे विभाग के आयुक्त एवं प्रमुख सचिव द्वारा समय समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि में दिए गए निर्देश भी दिए जाते हैं

नगर वासियों से मेरी अपील है की नगर को स्वच्छ बनाये रखने में नगर परिषद्  का सहयोग करें.

मुख्य नगर पालिका अधिकारी

श्री सियाशरण यादव

  गूगल मैप
  फोटो गैलरी

फेसबुक अपडेट

X (ट्वीटर) अपडेट